इटारसी। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु लागू लॉक डाउन से प्रभावित जनता की सहायता के उद्देश्य से इटारसी नगर में सेवा कार्य निरंतर जारी है। भोजन सहायता समूह द्वारा ” कोई न रहे भूखा ” अभियान के तहत ज़रूरतमंद लोगों को प्रतिदिन भोजन घर पहुंचा कर देने का कार्य किया। 25 मार्च 2020 को 400 पैकेट से प्रारंभ हुए इस प्रकल्प में बढ़ते बढ़ते 700-800 पैकेट्स से होते हुए 7 अप्रैल तक करीब 1000 भोजन पैकेट प्रतिदिन वितरित किये। माहेश्वरी भवन स्थित केंद्रीकृत भोजनशाला एवं पैकिंग सेंटर से लेकर नगर के विभिन्न स्थानों पर घर-घर भोजन पैकेट वितरण में पूरी स्वच्छता एवं सुरक्षा का ध्यान रखकर कार्य किया जाता रहा। 8 अप्रैल से प्रशासन द्वारा संपूर्ण बन्द की घोषणा के बाद ग्रुप द्वारा भोजन निर्माण एवं वितरण कार्य के स्थान पर ज़रूरतमंद परिवारों तक कच्ची किराना राशन सामग्री पहुंचाने का कार्य शुरू किया।
इस कार्य हेतु जगदीश मालवीय के नेतृत्व में भरत वर्मा, अनिल जैन, कल्पेश अग्रवाल व सोनू बिन्द्रा के निर्देशन में एक राशन सहायता समिति का गठन किया, जिसने 30 से अधिक साथियों, वालंटियर्स के सहयोग से नगर के समस्त वार्डों सहित निकटस्थ ग्रामीण इलाकों में ज़रूरतमंद परिवारों को सम्पूर्ण किराना सामग्री घर पहुंचा कर दी जा रही है। आज 12 मई को 78 किराना पैकेट वितरित किये, जिसमें इटारसी केंद्र के 55 और पुरानी इटारसी केंद्र के 23 पैकेट वितरित हुए। एक किराना किट में 5 किलो आटा, 1 किलो तुवर दाल, 1 लीटर खाद्य तेल, 1 किलो चीनी, 200 ग्राम चायपत्ती, 200 ग्राम धनिया पावडर, 100 गर्म मिर्च-हल्दी पावडर, 1 किलो नमक, नहाने व कपड़े धोने के साबुन, माचिस सहित पर्याप्त सामग्री दी जा रही है। बीच-बीच में किट के साथ कभी 2 किलो आलू-प्याज़ कभी चावल इत्यादि सामग्री भी प्रदान की जाती है तथा आवश्यतानुसार 10 किलो आटा पैकेट जोड़ दिया जाता है। अब तक करीब 800 से अधिक ऐसी किराना किट वितरित की जा चुकी है और कार्य निरंतर जारी है।
विधायक डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा नामित समिति में वार्ड 1 से 6 पुरानी इटारसी क्षेत्र में अरुण चौधरी, जयकिशोर चौधरी, नीलेश चौधरी, मयंक महतो, विपुल चौधरी, चेतन राजपूत, वार्ड 7 से 10 में बसंत चौहान, ममता मालवीय, गोविंद महतो, आकाश यादव, विशाल कुशवाहा, वार्ड 11 से 14 मनीष ठाकुर, अभिषेक तिवारी, मंजीत कलोसिया, बिक्कू ठाकुर, वार्ड 15 से 18 कल्पेश अग्रवाल, भरत वर्मा, दीपक अठोत्रा, कुलदीप रघुवंशी, राहुल चौरे, सौरभ मेहरा, गोपाल शर्मा, वार्ड 19 से 23 किशन मालवीय, पंकज चौरे, मनोज बड़कुर, जसबीर छाबड़ा, हरप्रीत छाबड़ा, संतोष राजवंशी, श्री विपिन चांडक, देवेंद्र पटेल वार्ड 24, 25, 26, 27, 33, 34 में गणपत सिसोदिया, राकेश जाधव, अभिषेक कनोजिया, पार्थ राजपूत, रोहित वेषकर, वार्ड 28, 29, 30, 31, 32 अशोक लाटा, डॉ श्रीधर बघेल, संजय चौधरी, आशीष मालवीय, विवेक मालवीय, अनुराग जैन गोल्डी, राहुल अग्रवाल गुड्डा शामिल हैं।
जरूरतमंदों को राशन देने विधायक ने बनायी समिति


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






