इटारसी। बिजली कंपनी ने आज शुक्रवार को दो फीडर पर काम किया। सुबह 11 केवी बैंक कालोनी फीडर पर काम किया जिससे इस अवधि में बैंक कालोनी, गणेशनगर, महर्षि नगर, अजयवचन कालोनी, हरसंगत कालोनी, सोनासांवरी नाका क्षेत्र में बिजली नहीं मिली। नई गरीबी लाइन में तपती दोपहर में एक खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदला जिससे करीब पांच घंटे बिजली बंद रही।
दरअसल यहां समय तो कंपनी ने सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक का दिया था लेकिन कुछ व्यवस्था संबंधी परेशानियों के चलते काम में करीब एक घंटे की देरी हुई और यहां दोपहर में 2 बजे बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी।
तपती दोपहर में बदला ट्रांसफार्मर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








