इटारसी। रामपुर पुलिस ने सनखेड़ा नहर के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उससे अवैध देसी शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। युवक के पास से 20 क्वार्टर देसी शराब प्लेन से जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस ने 22 मई की रात करीब दस बजे सनखेड़ा नहर के पास से इकबाल खान पिता हनीफ खान निवासी चांदोन से 20 पाव शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत 14 सौ रुपए बतायी जा रही है।
अवैध शराब जब्त

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







