इटारसी। मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल ने 20 से 31 मार्च तक होने वाली परीक्षा कोविड-19 के कारण 19 मार्च को स्थगित कर दी थी। शेष बची परीक्षा का कार्यक्रम पिछले दिनों जारी किया था जिसमें परीक्षाएं 9 से 15 जून के मध्य होना थी। लेकिन एक बार फिर संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। अब यह परीक्षा 9 से 16 जून के मध्य होगी। परीक्षाएं दो पारियों में होंगी जिसमें पहली पारी सुबह 9 से 12 और दूसरी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।
संशोधित कार्यक्रम अनुसार 9 जून मंगलवार को सुबह से 12 तक केमिस्ट्री और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक भूगोल का पर्चा होगा। बुधवार 10 जून को सुबह 9 से 12 बुक कीपिंग एवं एकाउंटेंसी तथा दोपहर की पारी में प्रथम प्रश्रपत्र व्होकेशनल कोर्स, गुरुवार 11 जून को सुबह की पारी में बायलॉजी का पेपर होगा। शुक्रवार 12 जून को सुबह की पारी में व्यावसायिक अर्थशास्त्र और दोपहर की पारी में अनिमल हस्बेंडी मिल्कट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिसरीज का पेपर होगा। शनिवार 13 को सुबह राजनीति शास्त्र और दोपहर से शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, द्वितीय प्रश्नपत्र व्होकेशनल कोर्स, सोमवार 15 जून को सुबह हायर मेथमेटिक्स और दोपहर में विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, तृतीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स तथा मंगलवार 16 जून को सुबह से अर्थशास्त्र और दोपहर में क्रॉप प्रोडेक्शन एंड हार्टिकल्चर का पेपर होगा।
दिव्यांग नियमित/स्वाध्यायी हेतु
दिव्यांग नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सभी पर्चे दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होंगे। 9 जून को हायर मेथमेटिक्स और भूगोल का पेपर होगा। 10 को बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी, क्रॉप प्रोडेक्शन एंड हार्टिकल्चर, 11 को बायलॉजी और अर्थशास्त्र, 12 को व्यावसायिक अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेंड्री, मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिसरीज, 13 को राजनीति शास्त्र, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 15 को केमिस्ट्री, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, मनोविज्ञान, ड्राइंग एंड डिजाइनिंग, इनवायरमेंटल एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट-इंटरप्रेनुअरशिप का पेपर होगा।
यह जरूरी है परीक्षा केन्द्र पर
– परीक्षा केन्द्र पर मास्क या कपड़े से मुंह, नाक ढंकना, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे
– अभिभावक बच्चों को संक्रमण से बचने जानकारी देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि बच्चे बीमार न हों
– परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, केन्द्र पर सुबह 8 और दोपहर में 1 बजे आना होगा
हासे की शेष परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






