---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

जय भीम संबोधन को लेकर दिया महादलित परिसंघ ने ज्ञापन

By
On:
Follow Us

इटारसी। महादलित परिसंघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चंद्र मैना के नेतृत्व में आज संगठन के सदस्यों ने अनुविभागीय अधिकारी सतीश राय को एक ज्ञापन सौंपकर उज्जैन पुलिस अधीक्षक के व्यवहार की निंदा की है।
श्री मैना ने कहा कि उज्जैन के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने वायरलेस सेट पर जय भीम के संबोधन पर सवाल उठाते हुए अपने अधीनस्थों को मना किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी। समाचार पत्रों में इस तरह की खबर प्रकाशित होने पर सामाजिकजनों में रोष है। इस पर आज महादलित परिसंघ ने इसकी निंदा की और महिला विंग ने प्रदेश अध्यक्ष राधा मैना के साथ इटारसी अनुविभागीय दंडाधिकारी सतीश राय को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष यशिका अडवाल, भारत डागोरिया, मनीषा अडवाल दीपेश अडवाल, रीतेश करोसिया, तन्वी आदि साथ थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.