इटारसी। व्यवहार न्यायालय में नवनिर्मित मीडिएशन सेंटर का लोकार्पण मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पति अजय कुमार मित्तल ने मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय यादव की उपस्थिति में किया।
इस ई-लोकार्पण कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश चंद्रेश कुमार खरे, प्रशिक्षक मध्यस्थ नीना खरे, अपर जिला न्यायाधीश संजय कुमार पांडेय, प्रीति सिंह, देवेश उपाध्याय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रिवेन्द्र कुमार सेन, न्यायिक मजिस्ट्रेट निवेश जायसवाल, स्वाति निवेश जायसवाल, कृतिका सिंह, अध्यक्ष तहसील अभिभाषक संघ अरविंद गोइल, सचिव पारस जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी सनातन सेन उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकारण होशंगाबाद के अध्यक्ष चंद्रेश कुमार खरे ने कहा कि इस सेंटर की स्थापना का उद्देश्य यह है कि पक्षकारों के बीच चल रहे विवादों का मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण एक मधुर वातावरण में होना आवश्यक है, जो इस सेंटर में संभव है। साथ ही विवादों का वैकल्पिक रूप से समाधान होने पर न्यायालयों पर पडऩे वाले अतिरिक्त बोझ में भी उत्तरोत्तर कमी आयेगी। प्रशिक्षक मध्यस्थ नीना खरे ने बताया कि मीडिएशन सेंटर में मुख्य रूप से वैवाहिक प्रकरण, सिविल प्रकरण, क्लेम प्रकरण आदि रेफर किये जाते हैं, जिन्हें मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण के लिए प्रशिक्षण प्राप्त मध्यस्थों को भेजा जाता है जो पक्षकारों के विवादों के वास्तविक कारण का पता लगाकर सुलह का प्रयास करते हैं।
न्यायालय में मीडिएशन सेंटर का लोकार्पण


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






