इटारसी। रविवार की रात मालवीयगंज में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के निवासी के पास एक मकान की छत से प्लास्टर टूटकर गिर गया। घटना रात करीब 9 बजे के आसपास की है। घटना के दौरान मकान मालिक राजेश बड़कुर खाना खा रहे थे और प्लास्टर उनके ऊपर ही गिरा जिससे वे घायल हो गये।
बताया जाता है कि राजेश का एक पैर फेक्चर हो गया, उन्हें परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि राजेश ने एक साल पहले प्रधानमंत्री आवास के तहत आवेदन किया था। आज तक उनका पैसा नहीं आ पाया है, और मजबूरी में उनको जर्जर मकान में ही जान जोखिम में डालकर रहना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास की राशि मिल जाये तो मकान का काम शुरू किया जा सके। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे भी पीड़ित को जल्द राशि दिलाने के लिये प्रयास कर रहे हैं।
मकान की छत से प्लास्टर गिरा, एक घायल

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








