इटारसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने कृषि उपज मंडी प्रांगण इटारसी एवं पथरोटा में सैनिटाइजर एवं मास्क वितरित किए। किसान मोर्चा के महामंत्री उमेश पटेल के नेतृत्व में सभी किसानों, मजदूरों एवं व्यापारियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर एवं लगभग 500 फेस मास्क वितरित किए।
किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिए सावधानी बरतने के सुझाव भी दिये। इस अवसर पर किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष बृजेश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, भाजपा वरिष्ठ नेता शिव किशोर रावत, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दीक्षित, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महामंत्री नगर किसान मोर्चा कमलजीत, रमाकांत चौधरी, जमुना प्रसाद चौधरी, केसला मंडल अध्यक्ष योगीराज पटेल, जिला आईटी सेल प्रमुख हर्षल गालर, पथरोटा बूथ प्रभारी कार्तिक मेहतो, राहुल चौधरी, मुकेश वर्मा, राकेश पांडे, अंकित रावत, दीपेश मालवीय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सेनेटाइजर और मास्क वितरित

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









