इटारसी। विधायक सोहागपुर ठाकुर विजयपाल सिंह (Thakur Vijaypal Singh)को आज दोपहर घबराहट के बाद होशंगाबाद के अमृत हार्ट केयर सेंटर में जांच के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी जांच के बाद सारे रिपोट्र्स ओके बतायी गयी।
विधायक विजयपाल सोहागपुर (Vidhayak sohagpur)में अपने प्रतिनिधि मनोज खंडेलवाल के निधन के बाद अंत्येष्टि में शामिल होने सोहागपुर पहुंचे थे। यहां उनको घबराहट होने के बाद वे कुछ देर में वहां से होशंगाबाद के लिए रवाना हो गये। उनके साथ उनके अन्य समर्थक भी थे। विजयपाल सिंह को अमृत हार्ट केयर में जांच के लिए भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद उनकी सारी रिपोर्ट ओके आयी है। उनके समर्थकों के अनुसार उनके प्रतिनिधि के निधन के बाद विजयपाल सिंह सोहागपुर पहुंचे थे और सारी रात जागे भी थे। इसके अलावा आज उनका उपवास भी था। माना जा रहा है कि रात जागरण और भूखे रहने से यह स्थिति बनी होगी।
विधायक को घबराहट, जांच में सब कुशल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






