दो नये कंटेन्मेंट जोन बने, आज 19 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे

दो नये कंटेन्मेंट जोन बने, आज 19 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे

एक रिपीट सहित मिले 4 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive)
इटारसी। रक्षाबंधन के दिन चार रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। इनमें जयप्रकाश नगर पुरानी इटारसी (Jayprakash Nagar Old Itarsi) के एक मरीज की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है जबकि वार्ड 16 मालवीयगंज (Malviya Ganj) और एक वृंदावन बिहार कालोनी (Vrindavan Bihar Colony) तथा पथरोटा नाका के निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पथरोटा नाका क्षेत्र में पूर्व में आये पॉजिटिव के परिवार से ही दूसरा पॉजिटिव है, जो पवारखेड़ा में भर्ती है। वृंदावन विहार कालोनी और बाइबिल कालेज के पास मालवीयगंज (Malaviyaganj near Bible College) में नये कंटेन्मेंट जोन बनाये गये हैं।
प्रशासन ने पॉजिटिव मरीजों की जानकारी मिलने के बाद तत्काल उनके निवास क्षेत्र के आसपास कंटेन्मेंट जोन बनाकर बाड़ाबंदी कर दी है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने इन घरों के आसपास सेनेटाइजर का छिड़काव किया और कोविड-19 से बचाव हेतु सावधानी रखने संबंधी पोस्टर चस्पा किये। अब प्रशासन इन नये पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटा रहा है, ताकि उनको भी होम कोरेंटाइन किया जा सके।
सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ.एके शिवानी (Superintendent of Government Hospital, Dr. AK Shivani) ने बताया कि चार रिपोर्ट पॉजिटिव हैं। इनमें से एक रिपीट सेंपल है। वृंदावन विहार और मालवीयगं में नये पॉजिटिव हैं, जबकि पथरोटा नाका क्षेत्र में पूर्व से पॉजिटिव के परिजन की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्होंने बताया कि आज 22 सेंपल लिये हैं, जिनमें 8 की जांच इटारसी में होगी तथा 14 सेंपल भोपाल भेजे गये हैं।

आज 19 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होकर सोमवार को 19 लोग अपने घर पहुंचे हैं। पूरे जिले में 324 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। आज तक 3351 सेंपल जांच के लिए भेजे गये जबकि 3349 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 2 सेंपल ी रिपोर्ट आना शेष है। अब तक 3048 लोग नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं जबकि आज कुल 26 पॉजिटिव मिलाकर 264 केस पॉजिटिव हो चुके हैं।
सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर 19 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को पहुंचे हैं। अब तक 133 मरीज स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं। जिले में कोरोना से 8 लोगों की मौत हो चुकी है और वर्तमान में एक्टिव केस 123 हैं। आज तीन नये कंटेन्मेंट मिलाकर अब जिले में कंटेन्मेंट की संख्या 80 हो गयी जबकि वर्तमान में एक्टिव कंटेन्मेंट 64 हैं। जिले में 113 मरीजों का उपचार हो रहा है तथा 10 मरीज जिले के बाहर उपचाररत हैं। अब तक 4581 लोगों को होम क्वारंटाइन किया और 105 संस्थागत क्वारंटाइन हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!