इटारसी। हलषष्टी के दिन अपने देवर के बेटे के हाथों निर्दयता से चाकू के वार से घायल हुई नाला मोहल्ला छात्रावास (Nala Mohalla Hostel) के सामने रहने वाली बुजुर्ग महिला (elderly lady) की तीन दिन जिंदगी के लिए संघर्ष करते मौत हो गयी। महिला कांताबाई (Kantabai) ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shrikrishna Janmashtmi) के दिन सुबह करीब 6 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) के चिकित्सकों (Doctors) ने महिला को बचाने के भरसक प्रयास किये। लेकिन, उनके कुछ अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गयी।
नर्मदा अस्पताल प्रबंधन से जुड़े मनोज सारन (Manoj Saran) ने बताया कि उनके लंग्स ने काम करना बंद कर दिया था। 10 अगस्त को करीब ढाई घंटे पांच डाक्टर्स की टीम ने कांताबाई की शल्य क्रिया की थी। उनके पेट में आंतें तीन जगह से कटी हुई थी, एक अधिक कट चुकी आंत को निकालना भी पड़ा था, कुछ जगह आंतों को रिपेयर भी किया था। सबकुछ करने के बावजूद कांताबाई ने बुधवार को सुबह आखिरकार अंतिम सांस ली।
उल्लेखनीय है कि कांताबाई के भतीजे मनोज सिंह (Manoj Singh) ने पैतृक संपत्ति को लेकर हुए विवाद में अपने चचेरे भाई विनोद राजपूत (Vinod Rajpoot) पर हमला किया था, तथा बीच बचाव में आयी विनोद की मां के पेट में चाकू से करीब आधा दर्जन वार कर दिये। आरोपी भी परिवार में केवल अपनी बहन के साथ रहता था। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। टीआई रामस्नेह चौहान ने बताया कि आरोपी मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भतीजे के चाकू(nephew’s knife) से घायल महिला की मौत (dies)


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com