इटारसी। लायंस क्लब सुदर्शन (Lions Club Sudarshan) की पीटीएस ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल (Excellent public school)में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर क्लब ने दसवी में मेरिट में आए तीन छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
शाला के संचालक लायन संदीप तिवारी (Sandeep Tiwari) ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया एवं क्लब के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी (Sarvjeet singh Saini) ने बधाई संदेश भी दिया। यह सारा आयोजन शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया। इस अवसर पर शाला के संचालक संदीप तिवारी, प्राचार्य अंजना तिवारी, क्लब सचिव निहारिका मालवीय एवं कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दास महंत उपस्थित थे।
लायंस क्लब (Lions Club) द्वारा मैरिट में आये तीन बच्चे सम्मानित

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








