---Advertisement---

मंद हुई तवा में पानी आने की रफ्तार

By
On:
Follow Us

इटारसी। ऊपरी क्षेत्र में बारिश कम होने से तवा बांध में पानी आने की गति मंद हो गयी है। अब तवा में दो से तीन घंटे में एक पाइंट पानी बढ़ रहा है। सुबह से शाम तक करीब पांच पाइंट पानी ही तवा में बढ़ा है। तवा कंट्रोल रूम(Control Room)से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे तवा में जलस्तर 1161.60 फुट था। 8 बजे 1161.70 हुआ। 9 बजे 1161.80, सुबह 10 बजे 1161.90 हो गया। इसके बाद यह जलस्तर दोपहर 3 बजे तक चला और 3 बजे 1162 पर जाकर थम गया। शाम को 7 बजे तवा का जलस्तर 1162 फुट, बरगी का 421.65 मीटर और बारना का जलस्तर 347.72 मीटर था। नर्मदा नदी 950.20 फुट के जलस्तर पर बह रही थी।

कमिश्नर ने किया तवा बांध(Tawa bandh) का दौरा

commisnr
कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग रजनीश श्रीवास्तव(Commissioner Rajneesh Srivastava) ने रविवार 23 अगस्त को तवा बांध का दौरा किया। मौके पर अधीक्षण यंत्री जल संसाधन एसके सक्सेना(Superintendent Engineer Water Resources SK Saxena), एसडीएम इटारसी सतीश राय(SDM Itarsi Satish Rai), सहायक यंत्री आईडी कुमरे(Assistant Engineer ID Kumre) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कमिश्नर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे तवा बांध के जलस्तर पर सतत निगरानी रखें, साथ ही बरगी, बारना एवं तवा बांध से पानी छोड़े जाने की पूर्व सूचना समय पर संभाग के तीनों जिले में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दी जाए। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं जिला कलेक्टर व संबंधित क्षेत्र के एसडीएम सतत संपर्क में रहें, समन्वय स्थापित कर तवा बांध से पानी छोड़ा जाए ताकि नर्मदा नदी का जलस्तर नियंत्रित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.