हरदा। ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Online video conferencing) के माध्यम से लोक अदालत Public Court 29 अगस्त यानि कल आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सहायता अधिकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा अभयसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष शशीकला चंद्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के मार्गदर्शन मे 29 अगस्त 2020 को ऑनलाईन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय हरदा तथा व्यवहार न्यायालय खिरकिया में किया जा रहा है। कोरोना काल में प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस शनिवार को स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में आपरधिक शमनीय प्रकरण, सिविल प्रकरण, विद्युत अधिनियम, मोटर दुर्घटना के क्लेम प्रकरण, चेक बाउंस सहित अन्य प्रकरण शामिल किए जाएगें।
ऑनलाइन वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग लोक अदालत 29 अगस्त को

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









