इटारसी। रामपुर पुलिस(Rampur police) ने खापानाला तिराहे पर रामपुर निवासी एक युवक को रोककर पूछताछ करने पर उसके पास से 20 पाव देसी शराब जब्त(Seized liquor) की है। जब्त शराब की कीमत 12 सौ रुपए बतायी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को खापानाला तिराहे पर राजू चौधरी पिता सुखराम 32 वर्ष को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली तो 20 पाव देसी शराब निकली। उसे आबकारी अधिनियम(Excise Act) के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
रामपुर पुलिस ने पकड़ी शराब (liquor)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







