---Advertisement---

टार्च, मोमबत्ती व दीये जलाकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

By
On:
Follow Us

देश बढ़ती बेरोजगारी, केंद्र की नीतियों का विरोध
इटारसी। देश में बेरोजगारी के विरोध में आज कांग्रेस ने टॉर्च और मोमबत्ती जलाकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की कमजोर आर्थिक नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है। देश के भविष्य बेरोजगार युवाओं की रोजगार की मांग के समर्थन में कांग्रेसियों ने आज टार्च, मोमबत्ती, दीये जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

congress 1
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि इस देश का युवा परेशान है, वो रोजगार के लिए दर भटक रहा है, पर उसके लिए रोजगार नहीं है। युवा बेरोजगारी की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार जो 2 करोड़ रोजगार देने के वादे के साथ सत्ता में आयी थी, इन छह वर्षों में अपनी कमजोर आर्थिक नीतियों के कारण करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर चुकी है। एक तरफ देश के लाभकारी सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचा जा रहा है, उनका निजीकरण कर चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, दूसरी तरफ लाखों, करोड़ों लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है। असंगठित क्षेत्रों ने भी सरकार की नीतियों के कारण छोटे व्यापारी, किसान, युवा सभी बदहाल हैं। केंद्र की मोदी सरकार अभी भी नहीं जागी, रोजगार के अवसर नहीं बनाये, तो हालात बदतर और बेकाबू होंगे। युवक कांग्रेस ने भी मोमबत्ती जलाकर केंद्र सरकार से रोजगार की मांग की। इस अवसर पर मयूर जैसवाल, अर्जुन भोला, गौरव चौधरी, गोल्डी बैस, गौतम मैना व अन्य साथी शामिल हुए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.