इटारसी। रेलवे के निजीकरण के खिलाफ पश्चिम मध्य रेलवे एम्पलाइज यूनियन (WCREU) 19 सितंबर, शनिवार को 10 मिनट का ब्लेक आउट करेगी। यूनियन की ओर से कहा गया हे कि भारतीय रेल को निजीकरण से बचाने के लिए यूनियन यह आंदोलन करेगी। 19 सितंबर की रात 8 बजे से 8 बजकर 10 मिनट तक रेलवे कालोनियों और घरों में रेलकर्मी लाइट बंद करके आंदोलन को समर्थन देंगे।
निजीकरण (Privatization) के खिलाफ रेलकर्मी 19 को करेंगे ब्लैक आउट (Black out)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








