इटारसी। दि इटारसी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट(The Itarsi Grain and Seeds Merchant) एसोसिएशन ने 24 सितंबर गुरुवार से अनिश्चित काल(Indefinitely) के लिए मंडी बंद(Market Lock) करने का निर्णय लिया है। संघ की और से आज कृषि उपज मंडी समिति इटारसी के सचिव के नाम दिए पत्र में कहा गया है कि मध्य प्रदेश सकल अनाज दलहन, तिलहन, व्यापारी महासंघ समिति के मंडी बंद के आह्वान का एसोसिएशन भी समर्थन करता है, और इसी तारतम्य में 24 सितंबर से मंडी में खरीदी नहीं करने का निर्णय लेता है। इसीलिए गुरुवार से व्यापारी मंडी में किसी प्रकार की खरीदी नहीं करेंगे।
गुरुवार से अनिश्चितकाल के लिए इटारसी मंडी बंद

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







