इटारसी। मानसून अब विदा होने को है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश(Heavy rainj) की संभावना नहीं है। होशंगाबाद(Hoshangabad) और भोपाल संभाग(Bhopa sambhag) सहित प्रदेश के कुछ अन्य संभागों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद एवं भोपाल संभाग के जिलों में वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।
भारी बारिश से मिलेगी राहत, छींटे बौछार का रहेगा मौसम

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








