होशंगाबाद। कृषि को लाभ का धंधा बनाने, कृषकों की आय संवर्धन के उद्देश्य तथा प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना(Chief Minister Farmers Welfare Scheme) का आज शुभारंभ किया। योजनांतर्गत जिले के विकासखंड बाबई निवासी कृषक रिंकेश सिंह भदौरिया को दो किश्तों में चार हजार की सम्मान निधी दी गई। कृषक रिंकेश सिंह बताते हैं कि खेती के दौरान फसल संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए समय.समय पर राशि की आवश्यकता पड़ती है। साथ ही परिवारिक एवं रोजमर्रा के लिए भी राशि की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से उन्हें अब खेती के लिए खाद बीज एवं कीटनाशक खरीदने के लिए साथ ही रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए चिंता नही करनी पड़ेगी।
खुशियों की दास्तां: सम्मान निधि पाकर खुश हुआ रिंकेश, आप भी जानिए खुशी का कारण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









