केसला। आज सुबह लगभग 10 बजे अहिरपुरा केसला के खेत में अजगर(Ajgar) दिखने की सूचना पर केसला से पहुंचे एक युवक ने अपने कुछ साथियों की मदद से लगभग 10 फुट लंबे अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।
यह अजगर दिनेश उईके के खेत में दिखाई दिया था। सूचना मिलने पर केसला से शशांक गुप्ता ने रेस्क्यू(rescue) कर पकड़ा। शशांक ने ईशान खान, नमन तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, पंकज उपाध्याय, रवि, विजय आदि के सहयोग से अजगर को अमझिरा के जंगल में सकुशल छोड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में जब भी कहीं भी सांप निकलता है तो शशांक गुप्ता केसला निवासी को लोग सूचना देते हैं और वह आकर किस प्रजाति का सांप है, उसकी पहचान कर बोरे या या प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ देते हैं।
10 फीट का अजगर पकड़ कर जंगल में छोड़ा

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







