बलिदान दिवस : निकाली प्रभातफेरी, हुई श्रद्धांजलि सभा

बलिदान दिवस : निकाली प्रभातफेरी, हुई श्रद्धांजलि सभा

इटारसी। गांधी विचार मंच के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 वी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम गांधी स्टेडियम के बाहर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया। इससे पहले जयस्तंभ चौक से एक प्रभातफेरी प्रारंभ हुई जो आयोजन स्थल तक आयी। प्रभातफेरी में कालेज के एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चे, कांग्रेस कार्यकर्ता और गांधीवादी शामिल हुए।
जय स्तंभ चौक पर गांधीवादी विचारक समीरमल गोठी के स्वागत के साथ प्रभातफेरी आरंभ हुई। प्रभात फेरी में शामिल कन्या महाविद्यालय एवं अन्य शालाओं के छात्र-छात्राएं महात्मा गांधी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा बापू तेरा नाम रहेगा, हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में सब भाई-भाई के नारे लगाते चल रहे थे। इनके साथ शहर के गांधीवादी विचारक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य भी चल रहे थे। प्रभात फेरी प्रात: 10 बजे गांधी स्टेडियम में स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई। प्रभातफेरी में शामिल जनों ने गांधी प्रतिमा पर पुष्पा हार अर्पित किए।

it300120 2
गांधीजी के प्रिय भजन गाये
नित्यानंद संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। प्रज्ञान स्कूल के छात्र-छात्राओंने रघुपति राघव राजा राम पतित के पावन सीता राम भजन की प्रस्तुति दी। गुरूनानक स्कूल के बच्चों ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत की प्रस्तुति दी। केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी के कक्षा 4 थी के छात्र विनायक तिवारी ने कड़वा सच को बताने वाली बात कही। छात्रा प्रीति पटेल ने आजा रे बापू गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों ने ठीक प्रात: 11 बजे अपने अपने स्थान पर खड़े होकर महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद सेनानियों के बलिदानों का पुण्य स्मरण कर, दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में गांधीवादी समीरमल गोठी, स्वतंत्रता सेनानी करन सिंह तोमर, विजय दुबे काकू भाई, अनिल अवस्थी, अशोक जैन, पंकज राठौर, जसपाल सिंह भाटिया, सिस्टर क्लेरा, राजकुमार उपाध्याय केलू, पंकज पटेल, डॉ. केएस उप्पल, सुधीर गोठी, अशोक सक्सेना, डॉ ज्ञानेंद्र नाथ पांडे, जितेंद्र ओझा, बृजमोहन सिंह सोलंकी नर्मदा प्रसाद रैकवार सुनील दुबे राजेश दुबे जीपी दीक्षित रामस्वरूप भार्वेश केपी सैनी विजय दुबे द्वारका प्रसाद गोहिया सहित गुरुनानक पब्लिक स्कूल, महावीर जैन हाई स्कूल, प्रज्ञान स्कूल, गल्र्स कॉलेज के छात्र-छात्राओं और मोहल्ला समिति गांधीनगर, वरिष्ठ नागरिक मंच, शिक्षक कल्याण संगठन, जीवोदया संस्था के सदस्यों व गांधीवादी विचारकों की उपस्थिति रही। संचालन राजकुमार दुबे ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!