---Advertisement---

किसान मोर्चा बता रहा कृषि सुधार विधेयक की खासियत

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (Bharatiya Janata Party Kisan Morcha) डोलरिया मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज ग्राम पंचायत भट्टी में आयोजित की गई। कृषि सुधार विधेयक 2020 को जन-जन तक पहुंचाने आज बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित (District Vice President Sandesh Purohit), किसान मोर्चा जिला महामंत्री उमेश पटेल(District General Secretary Umesh Patel), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र राजपूत (State Working Committee Member Yogendra Rajput), सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दीक्षित (MP representative Shailendra Dixit,), भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह (BJP division president Pratap Singh), किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरि महतो (Kisan Morcha Mandal President Hari Mahato), सिवनी मालवा विधानसभा प्रभारी बृजकिशोर पटेल (Assembly In-charge Brijkishore Patel) उपस्थित थे।

किसान मोर्चा के जिला महामंत्री उमेश पटेल ने कृषि सुधार विधेयक 2020 और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की भूमिका पर प्रकाश डालने के साथ कृषि सुधार विधेयक की उपयोगिता बताई। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र राजपूत ने कृषि सुधार विधेयक की उपयोगिता के साथ विपक्ष के भ्रामक प्रचार को नकारते हुए मोर्चा कार्यकर्ताओं से बिल के समर्थन में गांव गांव जाने का आह्वान किया। भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दीक्षित ने कृषि सुधार विधेयक 2020 के विभिन्न प्रावधानों और बिल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला, मुख्य वक्ता और जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित ने भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न सरकारों और उनके द्वारा उठाए किसान हितैषी प्रयासों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचने प्रेरित किया।

बैठक का संचालन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरि महतो और आभार वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पटेल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से सुनील चौधरी, बृजेश चौधरी, महेश महतो, दयाराम साध, मुकेश राजपूत, अजमेर राजपूत, शिव शंकर वर्मा (धन्नू) मंटूलाल सरपंच, हंस कुमार दुबे, राजकुमार मेहरा, सत्यनारायण सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व कृषक उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.