इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति (Shri Krishna Yadav Social Welfare Committee) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्री यादव भवन में आयोजित हुई। बैठक में समाज के अध्यक्ष आरके यादव (Chairman RK Yadav) एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया गया।
बैठक में आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। वहीं दीपावली (Dipawali) के दूसरे दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन महोत्सव (Goverdhan Mahotsav) को कोरोना संक्रमण के चलते सावधानी एवं सादगीपूर्ण तरीके से मनाए जाने का सर्वस मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर फूलचंद यादव, व्हीके सीरिया, अशोक यादव, धर्मिशा यादव, किशोर सीरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
सादगी से मनेगा गोवर्धन महोत्सव

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








