---Advertisement---

दशहरे के पावन मौके पर स्कूल भवन का लोकार्पण

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय प्राथमिक शाला मिशन खेड़ा (Government Primary School Mission Kheda) के नवीन भवन का लोकार्पण दशहरा पर्व (Dussehra Festival) के पावन मौके पर 26 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा करेंगे।
इस स्कूल भवन का निर्माण शिक्षा मिशन (Education mission) की राशि 13 लाख 48 हजार की लागत से किया गया है। अब तक किराये के भवन में चल रही शासकीय प्राथमिक शाला मिशन खेड़ा इटारसी के नवीन शाला भवन का लोकार्पण विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma, MLA Hoshangabad) के कर कमलों से 26 अक्टूबर दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे होगा।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी रवि सिंह बघेल (District Education Officer Ravi Singh Baghel), जिला परियोजना समन्वयक एसएस पटेल (District Project Coordinator SS Patel) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा (Block Education Officer Anand Sharma) की विशेष उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी शासकीय प्राथमिक शाला मिशन खेड़ा इटारसी के प्रधान पाठक रामचरण नामदेव (Principal reader Ramcharan Namdev) ने दी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.