---Advertisement---

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर इन पंचायतों को किया जाएगा पुरूस्कृत, जानिए नाम

By
On:
Follow Us

भोपाल। राष्ट्रीय पंचायती राज (Panchayati Raj Day) दिवस 24 अप्रैल 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत व जिला पंचायतों को भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय (Ministry of Panchayati Raj) द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा उक्त पुरस्कारों के लिए उक्त तीन स्तरों की पंचायतों से विभिन्न श्रेणियों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत होगी पुरूस्कृत
संचालक पंचायती राज बीएस जामोद (Director Panchayati Raj BS Jamod) ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में 24 अप्रैल को भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन, ऑनलाइन पोर्टल लिंक http//panchayataward.gov.in  के माध्यम से अग्रेषित किये जा सकते है। नामांकन निर्धारित ऑनलाईन प्रपत्र में निम्नांकित श्रेणियों के लिए किए जा सकेंगे। यह मूल्यांकन वर्ष 2019.20 के आधार पर होगा।

इन्हें किया जाएगा पुरस्कार
1. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार (Deendayal Upadhyay Panchayat Empowerment Award) सामान्य और विषयात्मक श्रेणी के लिए तीनों स्तर की पंचायतों को।

2. नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार. ग्राम पंचायतों को ग्रामसभा के उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए।
3. ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार. ग्राम पंचायतों को।
4. बाल हितेषी ग्राम पंचायत पुरस्कार. ग्राम पंचायतों को।

यह दिया जाएगा इनाम
जिला पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ 50 लाख रूपये की राशि, जनपद पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ 25 लाख रूपये की राशिए ग्राम पंचायतों को उनकी जनसंख्या के अनुसार प्रमाण पत्र के साथ 5 लाख रूपये से 15 लाख रूपये तक की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है।

इस आधार पर होगा चयन
पंचायतों के चयन कार्य एवं खण्ड स्तर पर गठित समितियों के माध्यम से किया जावेगा। प्रथम स्तर, खण्ड स्तर पर चयन प्रत्यक्ष विचार विमर्श साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदक ग्राम पंचायत प्रस्तुतिकरण देगी और मूल्यांकन वर्ष में पंचायत द्वारा अर्जित उपलब्धियों को वीडियों के माध्यम से भी खण्ड स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसी अनुक्रम में चयनित ग्राम पंचायत एक प्रस्तुतिकरण जिला स्तर चयन समिति के समक्ष करेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.