---Advertisement---

16 जिलों के बिजली बिल भुगतान करने वालो के लिए अच्छी खबर

By
On:
Follow Us

बिजली बिल (Bijli Bill)भुगतान करने पर नहीं लगेगा कोई सुविधा शुल्क

होशंगाबाद। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Power distribution company) द्वारा बिजली बिल उपभोक्ताओं (Electricity bill consumers) के लिए एक अच्छी खबर आई है। जिसें सुनकर आप भी खुश हो जाएगें। भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के ऐसे उपभोक्ता जो एमपी ऑनलाईन के माध्यम से बिजली बिल भुगतान करते हैं। उनके लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें एमपी ऑनलाईन के माध्यम से बिजली बिल भुगतान करने पर सुविधा शुल्क नहीं देना होगा। अभी सुविधा शुल्क बिल की राशि के अनुसार पॉंच अथवा दस रूपए एमपी ऑनलाईन (Mp Online) द्वारा ली जाती थी।

इसलिए नहीं लगेगा शुल्क
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की पहल पर एमपी ऑनलाईन द्वारा वॉलेट सिस्टम (Wallet System) का क्रियान्वयन कर बिजली बिलों के भुगतान के लिए उसमें अग्रिम रूप से कंपनी के खाते में 60 लाख रूपये की राशि जमा की है। इसी परिप्रेक्ष्य में निर्णय लिया गया है कि अब एमपी ऑनलाईन के पोर्टल एवं कियोस्क के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करने पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले (Managing Director vishesh Garhpale) ने कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बिल भुगतान के लिये एक बेहतर विकल्प के तौर पर एमपी ऑनलाईन पोर्टल एवं कियोस्क के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान करें।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.