होशंगाबाद। पवारखेड़ा नहर (Pawarkheda Nehar) के पास इटारसी रोड पर तीन अज्ञात बदमाशों ने ग्वालटोली निवासी एक युवक से चाकू की नोंक पर मोबाइल और 9 हजार रुपए छीनकर भाग गये हैं। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार 23 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे तीन अज्ञात लोगों ने इटारसी रोड स्थित पवारखेड़ा नहर के पास ग्वालटोली निवासी अरविंन्द पिता महेश बैरागी 27 वर्ष की मोटर सायकिल रोककर हाथ पकड़कर छुरा उड़ाया और पेंट में रखा मोबाइल और नगद 9 हजार रुपए छीनकर भाग गये।
चाकू अड़ाकर मोबाइल और 9 हजार रुपए छीने

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







