---Advertisement---

चौपाटी (chowpatty) वाली जगह पर फिर जमेगा स्वाद का खजाना

By
On:
Follow Us

इटारसी। स्वाद के शौकीनों के लिए फिर से एक बार रेस्ट हाउस (Rest House) के साइड में एक साथ, एक ही स्थान पर तरह-तरह के खानपान खाने को मिल सकेंगे। इस जगह फिर से रेहड़ी पर खानपान सामग्री बेचने वालों को व्यवस्थित किया जा रहा है। देव प्रबोधनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) के पावन मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma, MLA) दोपहर बाद 3 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता जगदीश मालवीय (Jagdish Malviya) ने बताया कि विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के हाथों से इसका उद्घाटन होगा। यहां पहले से दोगुने दुकानदारों को अपना कारोबार करने की व्यवस्थित किया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजना (Prime Minister Street Vendors Scheme) के अंतर्गत पंजीबद्ध रेहड़ी वालों को यहां-वहां रोड किनारे से हटाकर यहां व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि वे एक ही स्थान पर अपना कारोबार कर सकें और सड़क पर यातायात भी प्रभावित न हो।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका इस स्थान पर रेहड़ी वालों के लिए जगह पर मार्किंग भी कर दी है। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा 25 नवंबर, बुधवार को इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.