होशंगाबाद। प्रदेश को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) द्वारा गुरूवार को सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Chief Minister Farmers Welfare Scheme) के तहत 5 लाख किसानों को एक क्लिक के माध्यम से 100 करोड रूपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, विधायक सिवनीमालवा प्रेमशंकर वर्मा, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, जनपद अध्यक्ष संगीता सोलंकी, कलेक्टर धनंजय सिंह, जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम सहित किसान हितग्राहियों द्वारा देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में जिले के 9960 किसानों के बैंक खातों में 1 करोड़ 99 लाख 20 हजार की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई।
जिले के 5 किसानों को सांकेतिक रूप से चेक का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत होशंगाबाद जिले में बेहतर प्रयास करते हुए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 99.7% किसानों का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। कलेक्टर श्री धनंजय सिंह द्वारा लगातार योजना की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके फलस्वरुप योजना में प्रगति परिलक्षित हो रही है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 5 लाख किसानों को 100 करोड़ रूपये की राशि वितरित

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









