---Advertisement---

सीएम कल करेंगे नगरीय निकायों का सम्मान, इटारसी में दो जगह होंगे कार्यक्रम

By
On:
Follow Us

आप भी इस लिंक में रजिस्ट्रेशन कर हो सकते है शामिल

इटारसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 (Clean Survey 2020) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मप्र के नगरीय निकायों (Urban bodies of MP) का सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) 5 दिसंबर को दोपहर बाद 3 से 4:30 बजे के बीच करेंगे। इसका प्रसारण एलईडी (LED) के माध्यम से प्रदेश के नगरीय निकाय कराएंगे। इसके लिए नगर पालिका इटारसी (Nagarpalika Itarsi) द्वारा दो स्थानों पर व्यवस्था की जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Hemeshwari Patle, CMO) के अनुसार एक कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय सभागार में होगा जहां एलईडी के माध्यम से प्रसारण दिखाया जाएगा तथा दूसरा कार्यक्रम पं.भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम (Pt. Bhavani Prasad Mishra Auditorium) में होगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सफ़ाई कर्मचारी भाग लेंगे। जहां सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार व्यवस्था की जा रही है। चूंकि यह कार्यक्रम ‘स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का संकल्पÓ कार्यक्रम भी है, मुख्य कार्यक्रम के प्रसारण के पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्वच्छता कर्मियों एवं निकाय की टीम के साथ एक संकल्प, चर्चा, रणनीति निर्धारण करने भी आयोजन भी होगा जिससे आने वाले समय मे इस संकल्प में निकाय को प्रगति मिले।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सीएमओ पटले ने बताया कि दोपहर बाद 3 बजे मुख्य कार्यक्रम भोपाल में होगा जहां मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री और राज्य मंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। पांच मिनट का प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास का स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम का परिचय होगा। 3:05 से 3:15 तक राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले कुल 9 किायों का सम्मान होगा। 3:15 से 3:25 तक निकाय स्तर पर आवासीय संघों, सफाई कर्मियों, एनजीओ से स्वच्छता संवाद, 3:25 से 3:55 तक संभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कार, 3:55 से 4:02 बजे तक गंदगी भारत छोड़ा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कार वितरण, इसके बाद राज्यमंत्री, विभागीय मंत्री और अंत में मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा। आभार प्रदर्शन मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन करेंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए

एनआईसी द्वारा एक प्रि-रजिस्ट्रेशन लिंक जारी की गई है, जिसमें अपना नाम और फोन नंबर दर्ज करने पर लाइव प्रसारण से जुड़ने का लिंक प्राप्त होगा। इसके माध्यम से मोबाइल पर भी सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए URL http://mp.mygov.in है। कार्यक्रम की लिंक http://webcast.gov.in/mp/cmevents है। मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम में सफाई कर्मियों, अशासकीय संगठनों और आवासीय संघों के प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.