---Advertisement---

विधायक की मौजूदगी में किया 22 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

By
Last updated:
Follow Us

तीन वार्डों (Ward) में सड़कें और पार्क में बनेगा पाथ-वे

इटारसी। शहर के तीन वार्डों में सड़कें और न्यास कालोनी स्थित पार्क में पाथ-वे (Path way) बनेगा। इन सभी विकास कार्यों के लिए आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने बम बाबा दरबार न्यास कालोनी के पास भूमिपूजन (Bhomi poojan) किया। यह सभी कार्य करीब 13 लाख रुपए की लागत से होंगे। विधायक ने 9 लाख रुपए की लागत से न्यास कालोनी में ही तैयार समवेल का लोकार्पण कर निरीक्षण भी किया।
न्यास कालोनी स्थित बम बाबा दरबार के मैदान पर पूर्व पार्षद अमृता मनीष सिंह ठाकुर (Former councilor Amrita Manish Singh Thakur) ने विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा की मौजूदगी में दो सड़कों और पार्क में पाथ-वे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी (SDM Madan Singh Raghuvanshi), भाजपा नेता जगदीश मालवीय (BJP leader Jagdish Malviya), पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष नीरज जैन (Former city BJP president Neeraj Jain), नवनियुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह (Jogindar singh), प्रमोद पगारे (Pramod Pagare), सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी, पूर्व पार्षद राकेश जाधव, भरत वर्मा, मनीष सिंह ठाकुर, मनजीत कलोसिया, अभिषेक तिवारी, मनोज बड़कुर, मनोज पोपली, शशांक मालवीय, नारायण सोनी, जसबीर सिंघ छाबड़ा, बेअंत सिंह बंजारा, नगर पालिका एई सुश्री मीनाक्षी चौधरी, सब इंजीनियर आदित्य पांडेय आदि मौजूद थे।

03 1

इन कामों का हुआ भूमिपूजन
वार्ड 13-14 न्यास कालोनी में शमशुल के मकान से विजय जैन के मकान तक करीब 122 मीटर रोड करीब चार लाख से बनेगी और शशांक ठाकुर के मकान से श्री तिवारी के मकान तक सौ मीटर रोड साढ़े तीन लाख रुपए से बनेंगी, वार्ड क्रमांक 32 में गुडिय़ा ड्रेसेस से गांधी स्टेडियम के गेट तक 3.5 लाख से रोड को ऊंचा किया जाएगा। यहां बारिश में बड़ी मात्रा में पानी भर जाता है। वार्ड 16 में बंटी लांबा के घर के पास पूर्व पार्षद भरत वर्मा के वार्ड में 80 हजार से एक रोड बनेगी। इसी तरह से न्यास कालोनी के एक पार्क में पाथ-वे का निर्माण 1.5 लाख की लागत से किया जाएगा।

समवेल का लोकार्पण एवं निरीक्षण
विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने न्यास कालोनी में दुर्गा मंदिर के आगे एक समवेल का लोकार्पण एवं निरीक्षण भी किया। इस समवेल का निर्माण 9 लाख रुपए की लागत से किया गया है। सब इंजीनियर आदित्य पांडेय ने बताया कि इस समवेल में स्थानीय नलकूप के माध्यम से पानी स्टोर किया जाएगा और इसके बाद इसी पानी से न्यास कालोनी की पेयजल टंकी को भरा जाएगा। इस टंकी से कालोनी में पेयजल की सप्लाई की जाएगी। इस दौरान विधायक डॉ. शर्मा ने इस टंकी को जल आवर्धन योजना से भरे जाने का सुझाव भी दिया। जल्द ही मेहराघाट जाकर वहां के संयंत्रों को चालू करने की प्रक्रिया करायी जाएगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.