---Advertisement---

एक जनवरी से हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद स्पेशल नये टाइम पर

By
On:
Follow Us

इटारसी। ट्रेन नंबर 02721/02722 हैदराबाद हजऱत निजामुद्दीन-हैदराबाद पूर्ण आरक्षित स्पेशल ट्रेन (Full reserved special train) को अब संशोधित समय-सारणी के साथ चलाया जाएगा। 1 जनवरी से ट्रेन नयी समय सारणी के साथ चलेगी।
भोपाल रेल मंडल (Bhopal Railway Division) के पीआरओ के अनुसार 02721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल 1 जनवरी 2021 से हैदराबाद स्टेशन से 23.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 15.15 बजे इटारसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 15.25 बजे इटारसी से प्रस्थान कर 15.43 बजे होशंगाबाद, 16.53 हबीबगंज, 17.10 बजे भोपाल, 17.50 बजे विदिशा, 18.18 बजे गंजबासौदा, 18.44 बजे मंडीबामोरा, 19.20 बजे बीना और तीसरे दिन 03.40 बजे हजऱत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार 02722 हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल 03 जनवरी 2021 से हजरत निज़ामुद्दीन स्टेशन से 22.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.25 बजे बीना पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 09.40 बजे भोपाल,11.02 बजे होशंगाबाद, 11.40 बजे इटारसी और तीसरे दिन 03.40 बजे हैदराबाद स्टेशन पहुंचेगी।

इस ट्रेन के स्टापेज सिकंदराबाद, भोंगीर, जनगांव, काजीपेट, मंचिरियाल, सिरपुरकागज नगर, बल्लारशाह, चंद्रपुर, वारोड़ा, सेवाग्राम, अजनी, नागपुर, पांढुर्ना, मुलताई, आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, इटारसी, होशंगाबाद, हबीबगंज, भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, मंडीबामोरा, बीना, ललितपुर, बबीना, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, आजरा कैंट, मथुरा जंक्शन, बल्लभगढ़ एवं फरीदाबाद रहेगा। गाड़ी संख्या 02722 हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल कोसीकलां, बेलमपल्ली एवं रामागुंडम स्टेशन पर भी हाल्ट लेगी। इसमें 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी, 01 पैंट्री कार एवं 02 एसएलआर-डी सहित कुल 21 डिब्बे रहेंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.