होशंगाबाद। नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष चंद्रेश कुमार खरे द्वारा किया जायेगा। अपर जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रिवेन्द्र कुमार सेन ने बताया कि
नेशनल लोक अदालत में 23 न्यायिक एवं 7 गैर न्यायिक इस प्रकार कुल 30 खण्डपीठों द्वारा न्यायालय में लंबित 1200 प्रकरणो का एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में विद्युत रिकवरी के 1356, बैंक रिकवरी के 1930 एवं बीएसएनएल के 253 प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग एवं नगरीय निकाय से संबंधित प्रकरणों में भारी छूट भी प्रदान की जाएगी। जनसाधारण से अपील की गई है कि जिनके प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किये जा सकते है।ं
नेशनल लोक अदालत का आयोजन कल

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








