इटारसी। दहेज (Dowry) के लिए पत्नी को प्रताडि़त करने वाले पति को जेल जाना पड़ा है। मामला इटारसी का है। महिला निशा पति नितेश्वर ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसकी शादी 2011 में हुई है, उसके पति शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताडि़त करते और मारपीट करते हैं। पुलिस ने महिला के पति नितेश्वर निवासी ग्राम भोजपुर जिला आरा बिहार के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया था।
महिला का कहना था कि शादी के बाद से ही उसके पति उसे प्रताडि़त करते और मारपीट करते हैं। शराब पीकर छोटी-छोटी बातों को लेकर गाली गलौच करना, मारपीट करना, शारीरिक और मानसिक पीड़ा से तंग आकर 8 दिसंबर 2020 को शाम 7 बजे शराब के नशे में उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई जिससे उसके पैर और बायें हाथ में चोट आयी थी। महिला ने अपने मायके फोन लगाकर घटना की सूचना दी। इसके बाद थाना इटारसी में रिपोर्ट दर्ज करायी। महिला का मेडिकल (Medical) कराय तो हाथ में फ्रेक्चर होना बताया गया। आरोपी को 15 दिसंबर को जेएमएफसी कोर्ट (JMFC Court) में पेश किया जहां से उसकी जमानत अर्जी अस्वीकार करके जेल भेज दिया। जमानत आवेदन के विरोध में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, इटारसी बीएल काकोडिय़ा ने आपत्ति लगायी और कोर्ट ने प्रस्तुत तर्कों से सहमत होकर आरोपी की ज़मानत को निरस्त कर जेल भेजने के आदेश दिये।
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति को जेल

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







