---Advertisement---

अतिक्रमणकारियों पर टूटा कहर, सात दुकानें सील, 16 हाथ ठेले जब्त

By
On:
Follow Us

इटारसी। एसडीएम (SDM) के नेतृत्व में आज दोपहर बाद से प्रारंभ अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम में शाम तक 7 दुकानें सील कर दी गईं थीं और 16 हाथठेले जब्त कर लिए थे। टीम में शामिल अधिकारियों का कहना है कि हाथ ठेले वापस नहीं दिये जाएंगे, क्योंकि इन लोगों को काफी वक्त दिया जा चुका है, ये हठधर्मी दिखाते हैं। अब जुर्माना नहीं बल्कि ठेले ही जब्त होंगे और वापस नहीं मिलेंगे। सात ऐसी दुकानें सील कीं, जो नाली से बाहर आकर रोड पर सामान रखकर बेच रहे थे।
प्रशासन की टीम ने द्वारिकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple) के पीछे और संस्कृत पाठशाला के सामने कमला नेहरु पार्क की गुमटियों में तथा भारत टाकीज रोड पर संचालित सात दुकानें सील की हैं। इनमें किराना, गिफ्ट आयटम, होजरी का सामान की दुकानें हैं। टीम में एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी (SDM Madan Singh Raghuvanshi) के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Municipality Officer Hemeshwari Patale), ट्रैफिक अमला प्रभारी एसआई नागेश वर्मा (Traffic staff in-charge SI Nagesh Verma), नपा के राजस्व से विकास वाघमारे (Vikas Waghmare, revenue of NAPA) व अतिक्रमण विरोधी अमला शामिल है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.