इटारसी। आज रविवार को व्रत औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में ग्राम रानीपुर, भरगदा, दौड़ी, झुंनकर में आबकारी के संयुक्त दल ने छापामार कार्रवाई करके 1050 किलोग्राम महुआ लाहन और 108 लीटर हाथ भट्टी की अवैध शराब जब्त की है।जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में की गई संयुक्त कार्यवाही में अवैध मदिरा विक्रय एवं संग्रहण के 7 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए। आज की कार्यवाही में 1050 किलोग्राम महुआ लहान एवं 108 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए। आरोपियों को गिरफ्तार कर मौका मुचलके पर रिहा किया। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 70000 है। महुआ लाहन के सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया। महुआ लाहन से 350 लीटर से अधिक हाथ भट्टी शराब बनाई जा सकती थी। आज की कार्यवाही में व्रत इटारसी शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र इटारसी के संपूर्ण स्टाफ के साथ व्रत होशंगाबाद के स्टाफ का योगदान रहा।








