---Advertisement---

बिजली बिल बकाया होने पर बाइक और मोटर जब्त

By
On:
Follow Us

इटारसी। बिजली (Electricity) के बकायादारों के खिलाफ अब मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MP Central Region Power Distribution Company) रियायत के मूड में कतई नहीं लगती। कंपनी के अधिकारी बिल जमा करने में कोताही करने वाले उपभोक्ताओं के सामान की कुर्की कर रहे हैं। इस मुहिम में डीईई विवेक चावरे (DEE Vivek Chawre,), जेई पथरोटा मनीष पाढरे (Je pathrota manish padhare) व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। आज शुक्रवार को इटारसी संभाग के पथरौटा वितरण केंद्र के अंतर्गत ग्राम जमानी से श्यामलाल पिता हरीराम के बकाया बिल की राशि 60248 रुपए के पंप कनेक्शन के बिल विरुद्ध कुर्की कर मोटरसाईकल जब्त की है। इसी तरह से ग्राम मलोथर निवासी महेंद्र सिंह पिता रामस्वरूप के बकाया बिल की राशि 43924 रुपए के पंप कनेक्शन के बिल के विरुद्ध कुर्की कर मोटरसाईकल जब्त की है। ग्राम जमानी के ही राजकुमार पिता रमेश मेहतो पर पंप कनेक्शन के 51129 रुपए बकाया होने पर नलकूप की बोर से मोटर जब्त की।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.