बनखेड़ी। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के विरोध में एवं दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में लंबे समय 34 दिवस से लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा विशाल तिरंगा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है। धरना स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया जाएगा, किसान नेता जितेंद्र भार्गव द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा शांति पूर्वक तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। हमने पूर्व में प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से सूचित कर दिया है।








