---Advertisement---

वरिष्ठ पत्रकार मनोज मनु राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

By
On:
Follow Us

इटारसी। होशंगाबाद जिला पत्रकार संघ (District Journalists Association) ने बुधवार को देश के वरिष्ठ पत्रकार मनोज मनु (Senior journalist manoj manu) को सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन एवं सुचिता पूर्ण पत्रकारिता हेतु राष्ट्रीय सम्मान 2020 प्रदान किया। कार्यक्रम श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में आयोजित किया था। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुरेश पचौरी (Former Union Minister of State for Defense Suresh Pachauri) को साम्प्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारा बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय सम्मान 2020 दिया गया। दोनों सम्मान पत्रकारिता के पुरोधा पुरुष प्रेमशंकर दुबे की स्मृति में स्थापित हैं। दरअसल बुधवार को एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने मनोज मनु एवं सुरेश पचौरी इटारसी आए थे। इस दौरान जिला पत्रकार संघ ने उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। अतिथियों मनोज मनु, सुरेश पचौरी, विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma), पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई(Former minister Vijay Dubey Kakubhai), कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता रमेश के साहू (Congress leader and advocate Ramesh K Sahu), भाटिया जसपाल सिंह पाली (Bhatia Jaspal Singh Pali), एवं सर्व ब्राम्हण समाज के जिलाअध्यक्ष जितेन्द्र ओझा (Jitendra Ojha, District President of Sarva Brahmin Society) का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। मुख्य अतिथि मनोज मनु को जिला-पत्रकार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित नागे, अनिल मिहानी, इन्द्रपाल सिंह, सचिव शिव भारद्वाज सहित पत्रकारों ने शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं 11 हजार रुपए की नगद राशि ससम्मान प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे (Pramod Pagare, President of Journalists Association) ने कहा कि मनोज मनु से उनका वर्षों पुराना रिश्ता है जब वे सहारा समय न्यूज चैनल में कार्य करते थे तब से दोनों की मित्रता रही है। अध्यक्षीय उद्बोधन में मनोज मनु ने संबोधित करते हुये कहा कि इटारसी में उन्हें जो सम्मान मिला है वह उन्हें हमेशा याद रहेगा। अपने संबोधन में उन्होंने मंच पर बैठे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा के बारे में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक विधानसभा चलाई है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी एवं विधायक डॉ. शर्मा ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार संजय शार्म के वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उन्हे बधाई दी गयी। संचालन पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने किया एवं आभार प्रदर्शन सचिव शिव भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र सोनी, चन्द्रकान्त अग्रवाल, सुधांशु मिश्र, महिला पत्रकार सुश्री मंजू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.