इटारसी। आबकारी विभाग की टीम ने आज ग्रामीण अंचलों में कार्रवाई करके करीब 9 सौ किलोग्राम महुआ लाहन और 40 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है।आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में टीम ने जमानी के झालपा तिलक सिंदूर क्षेत्र में कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
9 सौ किलो महुआ लाहन, 40 लीटर शराब जब्त

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







