---Advertisement---

सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया सुन्दरकाण्ड व हनुमान चालीसा पाठ

By
On:
Follow Us

इटारसी। जिले में काँग्रेस कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने पर सत्तापक्ष के दबाव में प्रशासन द्वारा कांग्रेसजनों पर लगातार गंभीर धाराओं में प्रकरण कायम किए जा रहे है। सत्ता व प्रशासन की सद्बुद्धि हेतु नगर काँग्रेस कमेटी इटारसी के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों द्वारा आज प्रसिद्ध हनुमान दादा धाम मंदिर ओवरब्रिज के नीचे श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा पाठ, पूजन आरती का आयोजन किया गया। आई. टी. सेल जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे (IT Cell District Vice President Rahul Dubey) ने संकल्प लेकर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी (District Kisan Congress President Babu Chaudhary), नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर (Nagar Congress President Pankaj Rathore) के साथ पूजन अर्चन किया सभी कांग्रेसजनों व धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने पाठ के साथ ही हनुधाम मन्दिर मंडल के साथ भजन व आरती व प्रसाद वितरण किया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में पीड़ित, शोषित वर्ग व जनहित की आवाज उठाने पर काँग्रेस कार्यकर्त्ताओ व पदाधिकारियों पर गंभीर अपराध दर्ज किए जा रहे हाल ही में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, प्रदेश सचिव पुष्पराज पटेल पर गंभीर अपराध दर्ज कराना, अतिक्रमण के नाम पर द्वेष पूर्ण भावना से गलत कार्यवाहियां, ये सब बातें लोकतंत्र में जनहित की आवाज को दबाने का प्रयास है जिसका हम सभी कांग्रेसजन विरोध करते है हम संघर्ष करेंगे गलत नीतियों का विरोध भी करेंगे, इसलिये आज सत्तापक्ष व प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हनुमान जी महाराज से सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, भजन पूजन के माध्यम से प्रार्थना की। इस अवसर पर विजय बाबू चौधरी, अशोक जैन, लखन बेस, पंकज राठौर, रवि जैसवाल, पवन वोहरा, हेमू कश्यप, मयुर जायसवाल, अमोल उपाध्याय, नीलेश मालोनिया, लखन राठौर, राकेश चंदेले, अशोक साकल्ले, राहुल दुबे, अनिल रैकवार, अर्जुन भोला, गोल्डी बेस, बबलू बस्तवार, संजय ठाकुर, प्रतीक मालवीय, दीपक धर, प्रणय मिश्रा, चंदू दुबे, नीरज राठौर, नर्मदाप्रसाद रैकवार सहित अनेक कांग्रेसजन व श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.