---Advertisement---

शहर में एक और पेट्रोल पंप (Petrol Pump) की शुरुआत

By
On:
Follow Us

इटारसी। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन अवसर पर शहर में एक और पेट्रोल पंप (Petrol Pump) की शुरुआत हो गयी है। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा (Former Assembly Speaker Dr. Sitasaran Sharma) ने न्यास कालोनी-सोनासांवरी बायपास पर कृष्णा पेट्रोलियम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहर के अनेक व्यावसायी, राजनीति दलों के सदस्य, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि व्यापारिक फर्म मेसर्स प्रकाशचंद मुरारीलाल अग्रवाल के परिवार ने श्री कृष्णा पेट्रोलियम शुरु किया है। विधायक डॉ. शर्मा ने इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (Bharatiya Janata Party District President Madhavdas Aggarwal), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष शर्मा (State Executive Member Piyush Sharma) सहित शहर के अनेक गणमान्यजन मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.