---Advertisement---

शादी से पहले करना चाहती हैं वजन कम तो इन ड्रिंक्स को करें ट्राई

By
On:
Follow Us

Health Tips: भारतीय दुल्हनों के लिए सबसे बड़ी समस्या है वजन। ज़्यादातर दुल्हनों की ख़्वाहिश होती है कि वह शादी के दिन न सिर्फ़ ख़ूबसूरत दिखें बल्कि फ़िट भी नज़र आएं। लहंगे में पेट न दिखाई दे इसके लिए कई लड़कियां डाइटिंग करना शुरू कर देती हैं। जिसकी वजह से वह खाना-पीना भी बंद कर देती हैं जबकि यह सही तरीक़ा नहीं है। वहीं एक्सपर्ट के अनुसार शादी के दिन लड़कियां अगर परफ़ेक्ट फ़िगर चाहती हैं तो वह कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

शादी की तैयारियां महीने भर पहले शुरू हो जाती हैं, ऐसे में ब्राइड के पास जिम या फिर वॉक पर जाने का वक़्त नहीं होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे एक्सपर्ट स्वाति बथवाल की कुछ ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में, जो वज़न कम करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को दिन में 15 से 20 प्रतिशत बढ़ाने में मदद करेगा। ये हेल्दी ड्रिंक्स ख़ास कर साक्ष्य-आधारित जानकारी के आधार पर तैयार किए गए हैं।

अर्ली मॉर्निंग ड्रिंक
ग्रीन टी के पत्ते- 2 चम्मच
पेपरमिंट के पत्ते या पुदीना के पत्ते या फिर स्प्रिग्स- 2 से 3
अदरक पाउडर- ½ चम्मच
मोरिंगा के पत्ते- 5 से 6

ड्रिंक बनाने का तरीका
ग्रीन टी की पत्तियों को गर्म पानी में लगभग 2 मिनट तक उबालें और फिर सभी चीज़ों को मिक्स कर दें। सभी चीज़ों को मिक्स करने के बाद 2 से 3 मिनट तक और उबालें फिर एक कप में छान लें। अगर आपको ठंडा पसंद है तो हरी पत्तियों का काढ़ा बना लें। जब काढ़ा बन जाए तो एक कप में इसे छान लें और फिर इसमें अदरक, मोरिंग के पत्ते, और पेपरमिंट के पत्ते मिक्स कर दें। मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने के लिए इस पानी को नाश्ते से पहले या नाश्ते के साथ पिएं। आप चाहें तो सुबह की चाय के साथ इसे बदल दें।

क्यों पिएं ये हेल्दी ड्रिंक
ग्रीन टी के पत्ते जो ऑर्गेनिक होते हैं और अधिक प्रोसेस्ड नहीं होते। इसमें कैटेचिन नामक तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते हैं। वहीं यहां ग्रीन टी के अर्क या फिर सप्लीमेंट की बात नहीं की जा रही है। इसके फ्रेश पत्ते अधिक प्रभावी होते हैं। सप्लीमेंट में दूषित पदार्थ होते हैं जो वज़न कम करने के लिए प्रभावी नहीं होते। चाय में मौजूद कैटेचिन मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में मदद करता है और यह ग्रीन, ओलोंग, और व्हाइट टी में सबसे अधिक होता है। जब हम इसमें अदरक पाउडर मिक्स करते हैं तो यह मेटाबॉलिज्म को 10 प्रतिशत बढ़ाता है और बॉडी फ़ैट को बर्न करने में मदद करता है। इसके लिए ड्राई अदरक फ़्रेश अदरक से अधिक बेहतर है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व जिंजरोल ब्राउन फ़ैट को एक्टिव करने में मदद करता है। बता दें कि ब्राउन फ़ैट व्हाइट चर्बी को बर्न करने में मदद करता है। रिसर्च में भी ब्राउन फ़ैट को अधिक एक्टिव किया जाता है ताकि वज़न आसानी से घटाया जा सके। वहीं पेपरमिंट का उपयोग सदियों से पुराने दर्द के इलाज के रूप में किया जाता रहा है, लेकिन हाल ही में इसका उपयोग सेल को एक्टिव करने के लिए भी किया जाता है ताकि फ़ैट को बर्न किया जा सके।

ग्रीन टी के पत्तों में thylakoids नामक तत्व होते हैं। यह फ़ैट को ब्लॉक करने का काम करते हैं। हरे पत्तों में मौजूद थायलाकोइड झिल्ली बॉडी में लाइपेज एंजाइम के साथ बंध जाती हैं, यह एंजाइम फ़ैट को डाइजेस्ट और चर्बी को ब्लॉक करने में मदद करता है। वहीं मोरिंगा के पत्ते आसानी से घर में उपलब्ध होते हैं और इसे पानी में मिक्स किया जा सकता है। अगर आपके पास फ़्रेश मोरिंगा के पत्ते नहीं है तो आप इसको ड्राई और पाउडर या फिर अन्य हरे पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सुबह-सुबह इसे पीने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.