होशंगाबाद। ग्राम पंचायत पर्रादेह के उपस्वास्थ्य केंद्र हासलपुर में शासन के निर्देशानुसार आज कोविड-19 से बचाव हेतु वेक्सीनेशन कार्य का शुभारंभ हुआ। वैक्सीनेशन (Vaccination) कार्य का निरीक्षण करने पहले दिन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष शर्मा (BJP state executive member Piyush Sharma), विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र चौकसे (MLA Representative Bhupendra Chouksey), गोविद राय, राजेश पटेरिया आदि पहुंचे और टीकाकरण कार्य की जानकारी ली। ये सभी ग्रामवासियों से मिले, उन्हें इस टीकाकरण के लाभ बताए और जल्द ही अलग कैम्प लगवा कर आसपास के ग्रामों के सदस्यों को भी टीकाकरण लगवाने की बात कही।
इस अवसर पर सरपंच कन्हैयालाल लाल वर्मा, पूर्व सरपंच रामेश्वर प्रसाद मीना, पूर्व सरपंच कमल सिंह यादव, लालू मीना, कन्हैया लाल पटेल, बृजकिशोर यादव, सचिव प्रभुदयाल तिवारी, रोजगार सहायक दीपक वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों डॉ राजेश मीना, मेडिकल ऑफिसर के नेतृत्व में सौ ग्रामीणों का टीकाकरण कर आज का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।
हासलपुर में सौ लोगों का टीकाकरण किया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








