इटारसी। संभाग में आज भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सागर और होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर, ग्वालियर एवं होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटों में सागर होशंगाबाद संभाग के जिलों के अलावा बालाघाट, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, ग्वालियर, सतना, सिवनी, गुना, अशोकनगर आदि जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।









