इटारसी। थाना केसला के अंतर्गत ग्राम बारधा रैय्यत में एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कल्लू (22 वर्ष), पिता लालसिंह कासदे, निवासी ग्राम बारधा रैय्यत, थाना केसला के रूप में हुई है। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा से पुलिस को सूचना दी गई। केसला पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।
मामले की जांच आरक्षक सतेन्द्र शर्मा द्वारा की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।









