इटारसी। केसला विकासखंड के ग्राम धाईंखुर्द में आज धरती आबा अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया। शिविर में पंचायत विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित हुए।
शिविर में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गामीणों को धरती आबा अभियान के तहत चलायी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न योजनाओं के पांच आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में डॉ. दीपमाला रावत भोपाल से पहुंची और उपस्थित लोगों को अभियान के तहत जनजातीय समुदाय के लिए शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा जागरुक होकर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री नागवंशी, हर्षित कौरव एवं श्री द्विवेदी उपस्थित हुए।









