इटारसी। समीपस्थ ग्राम सोनासांवरी में घर में घुसकर गाली गलौच, मारपीट का मामला पुलिस थाने में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर गालियां देने, मारपीट, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।
फरियादी हेमंत आजाद पिता शंकर लाल 40 वर्ष, निवासी ग्राम सोनासांवरी ने शिकायत दर्ज करायी है कि योगेश आजाद ने शराब के नशे में उनके घर में आकर गालियां दीं और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।







