इटारसी। पथरोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी की पहचान कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घटना में फरियादी शांति बरकड़े 31 वर्ष पिता स्व. हजारीलाल बरकड़े निवासी पुरानी पंजाब बैंक के पास, थाना पथरोटा ने आरोपी आकाश धुर्वे निवासी फोरलेन रोड के पास, थाना पथरोटा के खिलाफ गाली गलौच कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने फरियादी के साथ रास्ता रोककर अभद्रता की। आरोपी ने फरियादी को गालियां दी गईं और उससे मारपीट की गई। इतना ही नहीं, फरियादी को जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरोटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।








